Aurangabad News : पुस्तक वितरण के दौरान विद्यालय में ही शिक्षक की हुई मौत

Aurangabad News:मध्य विद्यालय भेटनिया में गांव के ही 53 वर्षीय शिक्षक हरिनंदन प्रजापति की मौत हो गयी

रफीगंज. रफीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय भेटनिया में गांव के ही 53 वर्षीय शिक्षक हरिनंदन प्रजापति की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही पौथू थाना के एसआई चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्यय परीक्षण केलिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष सुमेरनाथ ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शिक्षक विद्यालय गये थे. ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में हाजिरी बनाकर बच्चों को पुस्तक वितरण कर रहे थे. करीब 12 बजे अचानक उनकी सीने दर्द हुआ और कुछ ही क्षण में मौत हो गयी. इस घटना से पत्नी सुमित्रा देवी एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है तथा दो बच्ची अभी पढ़ाई कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh_pt

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >