Aurangabad News : महाकुंभ के भगदड़ में सोसुना की महिला की मौत

Aurangabad News:राजरानी देवी अपने पुत्र गुड्डू कुमार के साथ 27 जनवरी को ही मौनी अमावस्या का अमृत स्नान करने के लिए प्रयागराज गयी थी

गोह (औरंगाबाद).

मंगलवार की देर रात प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ में औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड अंतर्गत बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव की एक महिला की मौत हो गयी. मृतका राजरानी देवी (65) सुरेश यादव की पत्नी थी. राजरानी देवी अपने पुत्र गुड्डू कुमार के साथ 27 जनवरी को ही मौनी अमावस्या का अमृत स्नान करने के लिए प्रयागराज गयी थी. गांव के कई अन्य लोग भी महाकुंभ में स्नान करने के लिए साथ में ही निकले थे. मंगलवार की रात जब भगदड़ मची तो राजरानी उसी जगह पर थी. जान बचाते-बचाते वह भीड़ की भेंट चढ़ गयी. उनके बड़े पुत्र जितेंद्र कुमार जो गांव में ही हैं ने बताया कि मां की मौत होने की जानकारी छोटे भाई से मिली़. काफी समय के बाद गांव के लोगों ने एक दूसरे को ढूढ़ा. जो लोग गये हैं उनसे संपर्क किया गया है. सभी लोग गुरुवार को वहां से लौटेंगे़ इधर मां की मौत के बाद उपके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हर काई सदमें में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >