Aurangabad News : संदिग्ध राशन कार्डों के सत्यापन में लापरवाही पर एमओ से शोकॉज

Aurangabad News:इ-केवाईसी और राशन कार्ड सत्यापन में तेजी के निर्देश

औरंगाबाद शहर. डीएम की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षात्मक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में आयोजित की गयी. बैठक में विशेष रूप से एसआइओ डिस्पैच, संदिग्ध राशन कार्ड सत्यापन, एसआइआर डेटा सत्यापन, लंबित राशन कार्ड आवेदन, ई-केवाईसी प्रगति एवं पीडीएस निरीक्षण की समीक्षा की गई. एसआईओ से संबंधित समीक्षा राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक द्वारा की गयी, जिसमें अप्रैल 2026 में 99.70 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हुई. जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मई महीने में भी 100 प्रतिशत एसआईओ सुनिश्चित किया जाये. संदिग्ध राशन कार्डों के सत्यापन की प्रगति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि जिले में कुल 1,13,345 लक्षित मामलों में से 1,07,819 मामलों में कार्रवाई की गई है तथा कुल निष्पादन प्रतिशत 95.12 फीसदी है. औरंगाबाद अनुमंडल के अंतर्गत कार्य प्रगति 99 प्रतिशत से अधिक रही, जबकि दाउदनगर अनुमंडल के कुछ प्रखंडों में लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. इसी संदर्भ में संबंधित एमओ से स्पष्टीकरण करने का भी निर्देश दिया गया. एसआइआर डेटा सत्यापन की समीक्षा में पाया गया कि कुल 14,271 मामलों में से 12,485 मामलों को चिह्नित किया गया है तथा 87.49 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है. कुछ प्रखंडों में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. राशन कार्ड आवेदन की भी समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-सीमा के भीतर सभी लंबित आवेदनों का निबटारा सुनिश्चित करें. इ-केवाईसी की स्थिति के बारे में बताया गया कि जिले में कुल 17,75,220 लाभुकों में से 14,90,475 का ई-केवाईसी पूर्ण हो गया है, जो कि 83.96 प्रतिशत है. शेष 16.04 प्रतिशत लाभुकों का इ-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. पीडीएस निरीक्षण के अंतर्गत अप्रैल में 1,287 दुकानों में से 318 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें छह अनियमितताएं पायी गयी. डीएम ने निर्देश दिया कि सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाये तथा अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाये. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर संतन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी एमओ सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >