Aurangabad News: समस्याओं से अवगत होकर कराया जायेगा समाधान : सांसद

Aurangabad News: औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने मतदाता आभार सह संवाद कार्यक्रम के तहत चरकुपा, कपूर बिगहा, काजीचक, रामपुर, भैसासुर, बड़गांव, कर्मा मसूद, तेतरिया, बुधौल, भदुकी खुर्द, धनावा, लोहारा व जकड़िया आदि स्थानों पर जनसंपर्क करते हुए आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया

रफीगंज.

औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने मतदाता आभार सह संवाद कार्यक्रम के तहत चरकुपा, कपूर बिगहा, काजीचक, रामपुर, भैसासुर, बड़गांव, कर्मा मसूद, तेतरिया, बुधौल, भदुकी खुर्द, धनावा, लोहारा व जकड़िया आदि स्थानों पर जनसंपर्क करते हुए आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया. सांसद का स्वागत फूल माला व अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया. कर्मा मसूद में राजद प्रखंड अध्यक्ष विक्की सिंह के आवास पर सभी नेताओं का स्वागत किया गया. सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधि वोट लेने के लिए पंचायत एवं गांव में घूमते हैं. जीतने के बाद नजर नहीं आते हैं. उन्होंने हर पंचायत का दौरा करने का निश्चय किया है. आम जनता की समस्याओं से अवगत होंगे और जनसमस्याओं का समाधान कराया जायेगा. उन्होंने उत्तर कोयल नहर को लेकर कहा कि जहां पानी नहीं पहुंचाना था, वहां पानी पहुंचा है. अगला साल और जगह पर पानी पहुंचेगा. उससे अगला साल और अधिक जगह पर पानी पहुंचेगा. करीब-करीब डीपीआर बन चुका है. हो सकता है कि विधानसभा सत्र के बाद टेंडर आ जाये. उन्होंने कहा कि ब्लॉक परिसर में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं से बात हुई है. उनसे मिलकर बातचीत करेंगे तो सबसे बड़ा मसला कूटकू डैम गेट के निर्माण की है. जिसे उन्होंने सदन में उठाया है. झारखंड सरकार एवं जल संसाधन मंत्री से भी उत्तर कोयल नहर को लेकर बातचीत की जायेगी. राजद के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अगर हमारी सरकार बनती है तो युवाओं को रोजगार, माई बहिन योजना के तहत सभी माताएं बहनों को 2500 रुपये दिया जाचेगा. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष विक्की सिंह यादव, पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद अरविंद यादव, पूर्व मुखिया शहजादा शाही, उप प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, राजद जिला महासचिव रणविजय यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ संजय सिंह यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि माहिद खान, पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी, मुखिया शंकर दयाल यादव, नगर पार्षद टप्पू यादव, युवा राजद नेता अभिषेक उर्फ बिट्टू कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष श्रवण यादव, छात्र राजद जिला अध्यक्ष चंदन कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >