Aurangabad News : औरंगाबाद में प्रभात खबर का अपराजिता महिला सम्मान समारोह आज

Aurangabad News : प्रभात खबर मीडिया ग्रुप की ओर से शनिवार को औरंगाबाद शहर के नगर भवन में अपराजिता महिला सम्मान समारोह का आयो

Aurangabad News : (सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट) प्रभात खबर मीडिया ग्रुप की ओर से शनिवार को औरंगाबाद शहर के नगर भवन में अपराजिता महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाम छह बजे से होगा. इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की 10 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रसिद्ध कलाकार एहसान कुरैशी और गायिका नम्रता दास अपनी प्रस्तुति देंगे. इसके लिए प्रभात खबर के स्थानीय कार्यालय में फ्री पास की व्यवस्था की गयी है.

जिले में अन्य आयोजन

औरंगाबाद में दिन की शुरुआत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. सुबह नौ बजे पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. दोपहर एक बजे से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी बैठक करेंगी और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगी. शाम छह बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकार भजन संध्या अपनी प्रस्तुति देंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >