Aurangabad News : मारपीट व फायरिंग में शामिल एक गिरफ्तार, कट्टा व खोखा बरामद

Aurangabad News: थानाध्यक्ष ने घटना की पड़ताल करते हुए प्राथमिकी दर्ज की

औरंगाबाद/रफीगंज. रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई मारपीट व फायरिंग में शामिल एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. है. इस क्रम में एक कट्टा व खोखा पुलिस ने बरामद किया है. सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को समय करीब तीन बजे दिन में रफीगंज थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी रंजीत कुमार को उनके मोबाइल पर गोलू कुमार द्वारा कॉल कर किसी काम को लेकर डाक स्थान के पास बुलाया गया. वहां पहले से ही 10 युवक मौजूद थे. सभी मिलकर बेवजह रंजीत कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे तथा मारपीट के क्रम में कट्टा से गोली भी फायर कर दिया. तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा अपराधकर्मी द्वारा घटना प्रयुक्त कट्टा को पुलिस को सुपूर्द किया गया. इस संबंध में सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने घटना की पड़ताल करते हुए प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना कारित करने वाले विधि विरुद्ध किशोर को छह दिन के अंदर पकड़ा गया, जिसे किशोर न्याय परिषद में उपस्थित कराया जा रहा है. बाकी अपराधकर्मी को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत सिंह यादव, कुशो कुमार, सिपाही जावेद, सुबोध कुमार,चंदन कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >