Aurangabad News : पइन की खुदाई में मिले रहे नवपाषाण कालीन अवशेष

Aurangabad News: रफीगंज प्रखंड में अनेक ऐसे प्राचीन स्थल है जो अपने आप में पुरातात्विक व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जो आज भी लोगो के आंखों से ओझल है.

रफीगंज. रफीगंज प्रखंड में अनेक ऐसे प्राचीन स्थल है जो अपने आप में पुरातात्विक व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जो आज भी लोगो के आंखों से ओझल है. उन्हीं में से एक है चेव गांव. यहां जेसीबी द्वारा करायी जा रही पइन खुदाई मे अनेक पुरातत्व सामग्री मिलने की चर्चा है. प्राचीन ईंट की दीवार, पाषाण कुल्हाड़ी, मनके, बड़ी-छोटी मृदभांड आदि अनेक सामग्री प्राप्त हो रहे है. पटना विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के छात्र प्रिंस कुमार ने इस स्थल का अध्ययन करते हुए बताया यहां प्राचीन नगर का अवशेष रहा था. यह स्थल विस्तृत एक मील से भी अधिक मे फैला हुआ है. यहां से अनेक प्रकार के मृद्धभांड जैसे उत्तरी कृष्ण मार्जित, काली-लाल मृद्धभांड आदि प्राप्त होते है जिससे इसकी समृद्धि का ज्ञान होता है. पुरातत्व के शोधर्थी विकास कुमार विक्की ने बताया की इस स्थल पर उन्हें अनेक पुरातत्व सामग्री प्राप्त होते रहे है. इसके आस पास के गांव भीखनपुरा, चेव, सरवक, पचार इत्यादि सभी प्राचीन टिल्हे पर बसी है. भविष्य में इन स्थलों की पुरातात्विक खुदाई से अनेक परत खुलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh_pt

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >