Aurangabag News : सांसद ने सीएम और डीजीपी से की मुलाकात

Aurangabad News: रोहतास की छात्रा को न्याय दिलाने के लिए औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने उठाया कदम

औरंगाबाद नगर.

रोहतास के नीट की छात्रा की वाराणसी में की गयी हत्या मामले में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की. जानकारी मिली कि बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय जनता दल के संसदीय दल नेता व औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा के नेतृत्व में सासाराम के विधायक राजेश गुप्ता, बनारस के नगर पंचायत के अध्यक्ष पूनम मौर्या, राजद नेता कुंडल वर्मा, राजद युवा जिला अध्यक्ष सासाराम सुमंत कुशवाहा भी मौजूद थे. मृतका के माता-पिता को आश्वस्त किया गया कि उनके साथ न्याय होगा. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि निश्चित तौर पर न्याय मिलेगी. उत्तर प्रदेश के डीजीपी को निर्देशित किया कि सांसद के नेतृत्व में आए हुए प्रतिनिधि मंडल को उनके पास भेज रहा हूं. सारे बिंदु पर आप भी समझे और त्वरित निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें. तत्पश्चात डीजीपी से मिलकर सारी घटना को बिंदुवार रखा गया. सांसद ने बताया है कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी मृतका के माता-पिता से दूरभाष पर बात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >