Aurangabad News : रेफरल अस्पताल कुटुंबा में फर्श पर बिखरे पड़े थे दवा

Aurangabad News: फ्रिज काम नहीं करने पर डीएम ने जतायी नाराजगी, तुरंत सुधार लाने का दिया निर्देश

अंबा. डीएम श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार को रेफरल अस्पताल कुटुंबा का निरीक्षण किया. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा एवं चिकित्सीय उपकरण का जायजा लिया इस क्रम में मरीज से मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की. उन्होंने अस्पताल के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, ओपीडी, दवा भंडारण कक्ष, एक्सरे रूम, टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण के करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आकांक्षा कुमारी व संबंधित कर्मियों को विधि व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही विभिन्न पंजीयों का बारीकी से निरीक्षण किया. डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवा एवं टीके की उपलब्धता, उपकरणों, बेड, भवन की स्थिति आदि का भी जांच की. अस्पताल की साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति को देखते हुए और अधिक बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में दवा भंडारण कक्ष में पहुंचने पर दवा फर्श पर बिखरा हुआ व दवा का कार्टून अव्यवस्थित देखते ही डीएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मियों को फटकार लगायी तथा व्यवस्थित ढंग से दवा रखने का निर्देश दिया. दवा भंडार में फ्रीज भी कार्यशील नहीं पाया गया. उन्होंने कहा की दवा के रख-रखाव में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरंत सुधार लाने का निर्देश दिया गया.

हीट वेव कक्ष में एक भी कूलर व एसी की व्यवस्था नहीं

डीएम के निरीक्षण के क्रम में हीट वेव कक्ष में एक भी कूलर या एसी की व्यवस्था नहीं पायी गयी. इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है ऐसे में हीट वेव से बचाव के लिए अस्पताल में पूर्व से संसाधन व्यवस्थित होना आवश्यक है. हीट वेव कक्ष में मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने पर जोर दिया और निर्देश दिया गया कि लू से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए पहले से पूर्ण रूप से तैयारी कर ले ताकि लू से पीड़ित मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अविलंब ओपीडी एवं हीट वेव कक्ष में लू के मदद्देनजर एयरकूलर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.

भरकुर मिडिल स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

डीएम ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय बारुण के अलावे मिडिल स्कूल भरकुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र भरकुर का निरीक्षण किया. प्रखंड व अंचल कार्यालय कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया. इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिये. वहीं स्कूल एवं आंगनबाड़ी के निरीक्षण के क्रम में शैक्षणिक क्रियाकलाप, पोषण योजना की स्थिति तथा बुनियादी सुविधाओं जायजा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >