औरंगाबाद/कुटुंबा़ शहर के छह केंद्रों पर शनिवार से मैट्रिक परीक्षा के उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा. इसके लिए सभी तरह के आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी केंद्रों पर पेयजल, रोशनी की समुचित व्यवस्था की गयी है. प्रशासनिक स्तर पर मूल्यांकन कार्यो के हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है. मैट्रिक परीक्षा के आंसर सीटो के मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने इस बार शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छह मूल्यांकन केन्द्र बनाया है. हाइ स्कूल के शिक्षक सह परीक्षक व प्रधान परीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किये गये है. बीएसइबी ने अपना बेवसाइट पर सभी परीक्षक, एमपीपी, मेकर चेकर व सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है. बोर्ड ने परीक्षकों को आंसर सीट में लिखित उत्तर के अनुरूप स्टेप वाइज स्टेप मार्किंग करने का निर्देश दिया है. आंसर अमूल्यांकित रहने पर बोर्ड ने कार्रवाई का प्रावधान निर्धारित किया है. अधिकारियों ने बताया कि परीक्षक व एमपीपी को विरमन पत्र पर अद्यतन सत्यापित फोटो चिपका कर नियुक्ति पत्र के साथ मूल्यांकन कार्य के लिए योगदान करना होगा. इसके अलावा मूल्यांकन कार्य से जुड़े कर्मी अगर मोबाइल फोन आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर आते हैं, तो उन्हें मूल्यांकन कक्ष में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जायेगी. डायरेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को ही सिर्फ मोबाइल फोन रखने का अधिकार है. गत वर्ष मूल्यांकन केंद्र पर योगदान देने के पूर्व परीक्षकों व एमपीपी को अपने नाम का मुहर आंसर सीट के आवरण के मध्य भाग के बॉक्स के आकार का बनवाना पड़ा था. ज्ञात हो कि बिहार बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 27 फरवरी से लेकर आठ मार्च तक इंटर का व एक मार्च से 10 मार्च तक मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है. इधर, 10वीं बोर्ड की परीक्षा 25 फरवरी को संपन्न हो चुकी है. हालांकि, बीएसईबी ने अभी तक मैट्रिक परीक्षा के उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य प्रारंभ करने के लिए निश्चित रूप से तिथि घोषित नहीं की गयी है. ऐसे विभाग का मानना है कि एक मार्च से मैट्रिक का भी मूल्यांकन शुरू होगा.
इन केंद्रों पर होगा मूल्यांकन
जानकारी के अनुसार गेट स्कूल स्थित मूल्यांकन केंद्र के डायरेक्टर वहां के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह बनाये गये है. राजर्षि विद्या मंदिर सेंटर के डायरेक्टर वहीं के प्रधानाचार्य बबीता कुमारी बनायी गयी है. टाउन इटंर स्कूल सेंटर के डायरेक्टर हेडमास्टर मो इमरोज अहमद अंसारी व केएसएम हाईस्कूल सेंटर के डायरेक्टर मो सुहैल राजी बनाये गये हैं. इधर, शिक्षा विभाग ने अनुग्रह कन्या हाईस्कूल में दो मूल्यांकन केन्द्र बनाया है. केंद्र संख्या वन के डायरेक्टर वरीय शिक्षक राजीव रंजन तथा केन्द्र संख्या दो के डायरेक्टर हसपुरा हाईस्कूल के प्रधानाचार्य हेमलता यादव बनाये गये है.क्या बताते हैं पदाधिकारी
डीपीओ दयाशकंर ने बताया कि मूल्यांकन केंद के ईर्द-गिर्द में 200 गज की परिधि तक 144 धारा लागू रहेगी. उक्त एरिया में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है. परीक्षको को एक दिन न्यूनतम 45 और अधिकत्तम 55 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करना अनिवार्य किया गया है. लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
