Aurangabad News : दिलीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

Aurangabad News: मामले के दो आरोपित पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

बारुण. थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया गांव में नववर्ष के पहले दिन हुए दिलीप सिंह (41 वर्ष) हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे मुख्य नामजद अभियुक्त नजरें आलम को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने इसकी पुष्टि की है. गौरतलब है कि इस मामले में मृतक के पिता रमेश सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद किया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही दो अभियुक्तों तौफीक रजा और तौहीद रजा को केशव मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दोनों आरोपित वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्य अभियुक्त नजरें आलम गुजरात के अहमदाबाद में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त भी वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.

नववर्ष के दिन हुई थी सनसनीखेज हत्या

उल्लेखनीय है कि नववर्ष के पहले दिन सिन्दुरिया निवासी रमेश सिंह के पुत्र दिलीप सिंह का शव नेशनल हाइवे के समीप बरामद किया गया था. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था. मौके पर पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल सहित अन्य वरीय अधिकारी पहुंचे थे और स्थिति को नियंत्रित किया गया था.

एफएसएल जांच और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली है. अब पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >