औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत

Aurangabad News: औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 14 वर्षीय किशोर ओमप्रकाश कुमार की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Aurangabad News(सुजीत कुमार सिंह): जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के देव उमंगा पथ में चेड़ीस्थान के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. जबकि एक घायल हो गया. मृतक की पहचान अम्बा थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव निवासी देवमुना भुइयां के 14 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक उसी गांव निवासी चनारिक भुइयां के पुत्र रवि कुमार है.

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया

घटना की सूचना मदनपुर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना के उपरांत पुलिस वहां पहुची और दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया. जहां ड्यूटी पर रहे डॉक्टर ने ओमप्रकाश को नब्ज चेक करते ही मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है. पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी और आगे की प्रकिया में जुट गई है.

शादी में शामिल होने जा रहा था मृतक

घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक उमंगा मंदिर में रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुटी है.

Also Read : डोभी में बड़ी चोरी, सो रहे परिवार के घर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >