Aurangabad News : मारपीट के दौरान हुआ चाकू का उपयोग, कई घायल

Aurangabad News:दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज

दाउदनगर. थाना क्षेत्र के तरार गांव में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष से जख्मी शहनशाह आलम का इलाज एक निजी अस्पताल में किया गया, जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सालय में रेफर कर दिया है. वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी परवेज आलम, नौशाद आलम, सरताज आलम और शबनम परवीन का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घटना गुरुवार की है. घटना के संबंध में मो सरफराज आलम द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसका बेटा शहनशाह आलम पिकनिक पार्टी में था. आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करना चालू कर दिया. दो आरोपितों ने चाकू से जानलेवा हमला किया,जिससे उसका बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया. गंभीर रूप से घायल शहनशाह आलम को अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया जी में रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरी प्राथमिक की परवेज आलम द्वारा दर्ज कराई गई है, जिसमें चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि गुरुवार को गेहूं की पटवन कर रहे थे. इसी दौरान उसके भाई नौशाद आलम को आरोपितों द्वारा मारपीट की जा रही थी. जब वह दौड़कर बचाने लगा तो एक आरोपित ने उसे चाकू से मारा और एक ने लोहे के नुकीला चीज से मारा. उसके भाई नौशाद आलम को चाकू से बायां हाथ पर मारा. उसकी पत्नी बचाने दौड़ी तो पत्नी के साथ भी मारपीट किया गया. भतीजा के साथ भी मारपीट किया गया. पुलिस दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >