दाउदनगर.
भखरुआं पटना रोड स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय में पंचायत अध्यक्षों की बैठक जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद महाबली सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी .अपने-अपने दायित्व को निभाना होगा. पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना है. बिहार के सभी गांवों और सभी घरों तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. जितना काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया, उतना पूर्व में किसी ने नहीं किया. सरकार की उपलब्धियों के बारे में जन-जन को बताना है. जब पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत बनेगा तो पंचायत स्तरीय चुनाव में भी हम अपने उम्मीदवार दे सकते हैं. व्यक्ति काम के बदौलत आगे बढ़ता है. जदयू के ओबरा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी आनंद रजक ने कहा कि सभी पंचायतों में पार्टी के पंचायत प्रभारी हैं. संगठन को मजबूत बनाना है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में लाने का प्रस्ताव बैठक में लाया, जिसे पारित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू नेतृत्व के पास अनुरोध पत्र भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गयी. प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा कि सभी पंचायत अध्यक्ष पंचायत कमेटी की सूची जल्द कार्यालय में जमा कर दें. मौके पर जिला 20 सूत्री सदस्य संजय पटेल, प्रखंड प्रवक्ता पप्पू गुप्ता, नगर जदयू अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती, जदयू नेता विजय पासवान, आशुतोष पटेल, दीनदयाल पटेल, कौशल दुबे, संतोष दबगर, मंगल चंद्रवंशी, सुमन साहू आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
