Aurangabag News : महिला की मौत मामले में ससुराल पक्ष पर लगाया गया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Aurangabad News:मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है

दाउदनगर.

थाना क्षेत्र के सोनी गांव में 24 वर्षीया विवाहिता पिंकी कुमारी के की मौत मामले में मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के भाई एवं अरवल जिले के शहर तेलपा थाना क्षेत्र के बसन बिगहा निवासी विवेक कुमार द्वारा पुलिस के समक्ष दिये गये बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में सूचक ने कहा है कि सूचक के बहन की शादी लगभग 2022 में सोनी गांव निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई थी. मृतका की एक डेढ़ साल की बच्ची भी है. पति मुकेश कुमार समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी में कहा गया है कि शादी के कुछ ही महीना बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर मारपीट किया करते थे. दहेज में दो लाख रुपया, बाइक व चेन की मांग करते थे. हमेशा मारपीट करते थे. इस बात की जानकारी सूचक की बहन द्वारा फोन के माध्यम से मायके वालों को दी जाती थी. तब मायके वाले सोनी जाकर ससुराल पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर देते थे. सूचक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दहेज के मांग की पूर्ति नहीं करने पर आरोपितों द्वारा उनकी बहन पिंकी कुमारी को जहर देकर मार दिया गया. ग्रामीणों की सूचना पर जब मायके वाले सोनी पहुंचे तब पता चला कि इलाज कराने हेतु एक निजी अस्पताल दाउदनगर में ले जाया गया है. तब वे लोग निजी अस्पताल में पहुंचे तो देख की पिंकी की मृत्यु हो गई है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपित पति मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >