गया एयरपोर्ट से मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए उड़ानों की बढ़ी उम्मीद, केंद्र सरकार ने शुरू की पहल

aurangabad news: औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा की मांग पर केंद्र सरकार ने गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए नई उड़ानें शुरू कराने की दिशा में पहल की है. प्रस्ताव संबंधित एयरलाइंस कंपनियों को भेजा गया है.

(औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट)


Aurangabad News:
मगध क्षेत्र के लोगों के लिए जल्द ही हवाई यात्रा की नई सौगात मिल सकती है, गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली के अलावा मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है, सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा की मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित एयरलाइंस कंपनियों को प्रस्ताव भेजा है.

सांसद की पहल पर मंत्रालय ने लिया संज्ञान

जानकारी के अनुसार सांसद अभय कुशवाहा ने 2 अप्रैल को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर गया से दिल्ली के लिए मेसर्स उड़ान इंडिया की सेवा दोबारा शुरू कराने और मुंबई, बेंगलुरु तथा अहमदाबाद के लिए नई हवाई सेवाएं प्रारंभ करने का अनुरोध किया था, मंत्रालय ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एयरलाइंस कंपनियों के साथ साझा किया है.

केंद्रीय मंत्री ने पत्र भेजकर दी जानकारी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने सांसद को भेजे पत्र में बताया कि वर्तमान में गया हवाईअड्डे से प्रति सप्ताह 28 निर्धारित उड़ानों का संचालन किया जा रहा है, ये उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित हैं और गया को दिल्ली एवं कोलकाता से जोड़ती हैं.

एयरलाइंस कंपनियां व्यावसायिक आधार पर लेती हैं निर्णय

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 1994 से देश का घरेलू विमानन क्षेत्र उदार और प्रतिस्पर्धी व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा है, इस व्यवस्था के अनुसार एयरलाइंस कंपनियां अपनी व्यावसायिक और परिचालन व्यवहार्यता के आधार पर उड़ान मार्गों का चयन करने के लिए स्वतंत्र हैं, इसके बावजूद सांसद की मांग को सकारात्मक विचार के लिए संबंधित कंपनियों के समक्ष भेज दिया गया है.

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देश-विदेश से आने वाले लाखों बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है, यदि मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों से सीधी हवाई सेवा शुरू होती है तो पर्यटन, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी.

मगध क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सकारात्मक रुख से उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में गया एयरपोर्ट से देश के अन्य बड़े शहरों के लिए भी हवाई संपर्क का विस्तार होगा, इससे मगध क्षेत्र के लोगों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार एवं पर्यटन के नए अवसर भी पैदा होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >