गोह.
गोह थाना मुख्यालय के पुंदौल में मंगलवार की शाम छह बजे एक हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया. बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां के चिकित्सक ने एक की स्थिति गंभीर देखते हुए गया रेफर कर दिया है. इधर, घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने मुख्य पथ को जाम कर इलाज को लेकर मुआवजे की मांग की. गोह थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी मुन्ना पासवान के पुत्र सीबू कुमार व रामबदन पासवान के पुत्र अक्षय कुमार दोनों एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार की शाम लगभग छह बजे गोह बाजार जा रहे थे. पुंदौल के समीप गोह के तरफ से आ रही अज्ञात बाइक तेज रफ्तार में रगड़ते हुए पार किया. सीबू अपना बचाव करते हुए दूसरे साइड में चले गये. ठीक उसी वक्त एक हाइवा वहां आ गया जिसके चपेट में सीबू आ गये. हाइवा का पहिया सीबू के पैर को कुचल दिया. गनीमत रही की हाइवा चालक ने सूझबुझ से ब्रेक लगायी जिससे सीबू गंभीर रूप से जख्मी होकर बच गया. हालांकि स्थानीय लोगों ने हाइवा को पकड़ लिया. इसके बाद गया -दाऊदनगर मुख्य रोड को जाम कर दिया हैं. खबर भेजे जाने तक जाम लगी थी. इधर, पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
