Aurangabad News : बाइक सवार गया के युवक की मौत

Aurangabad News: एनएच 19 पर कुशहा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से हुई घटना,दो घायल

मदनपुर.

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो युवक घायल हो गये. घटना गुरुवार की शाम की है. मृतक की पहचान गया जिले के आमस थाना अंतर्गत बोधी स्थान निवासी सियाराम यादव के 18 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप हुई है. वहीं घायलों में मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठईया निवासी ब्रह्मसार यादव के पुत्र नितीश कुमार एवं खिरियावां निवासी लखन पाल के पुत्र सोनू कुमार शामिल है. जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक बाइक से औरंगाबाद से मदनपुर लौट रहे थे. ईसी दौरान कुशहा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया. तीनों युवक घायल हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को सीएचसी मदनपुर में भर्ती कराया गया. चिकत्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रूप से घायल गौरव कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया. गुरुआ के समीप उक्त युवक की मौत हो गयी. इधर, मौत की सूचना मिलते ही मृतक की मां पुष्पा देवी सहित अन्य परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था. मृतक की एक बहन भी है. मृतक आमस हाई स्कूल में 12 वी का छात्र था इसी वर्ष उसे इंटर का परीक्षा देना था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >