Aurangabad News : अलग-अलग घटनाओं में चार परीक्षार्थी घायल, दो रेफर

Aurangabad News: घायलों में मदनपुर के खिरियावां निवासी मो नेयाज, रिसियप थाना के विश्रामपुर निवासी रंधीर कुमार तथा नवीनगर के पत्थरा गांव निवासी श्वेता कुमारी व प्रियंका कुमारी शामिल है

औरंगाबाद शहर.

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में मैट्रिक के चार परीक्षार्थी घायल हो गये. घायलों में मदनपुर के खिरियावां निवासी मो नेयाज, रिसियप थाना के विश्रामपुर निवासी रंधीर कुमार तथा नवीनगर के पत्थरा गांव निवासी श्वेता कुमारी व प्रियंका कुमारी शामिल है. एक घटना शहर के जसोइया मोड़ के समीप हुई. मो नेयाज और रंधीर को आज सोमवार से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा में शामिल होना था. दोनों का परीक्षा केंद्र ओबरा था. जिला मुख्यालय से एक ऑटो पर सवार होकर ओबरा जा रहे थे. जैसे ही जसोइया मोड़ के समीप पहुंचे कि उनके ऑटो की टक्कर सामने से दूसरे ऑटो से हो गयी, जिसमें दोनों घायल हो गये. दोनों ऑटो पर सवार अन्य लोगों को भी चोंटे आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल परीक्षार्थियों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. फिर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और हाल जाना. इधर, डॉक्टरों ने प्राइमरी इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को रेफर कर दिया. दूसरी घटना नवीनगर में हुई. श्वेता और प्रियंका का परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय था और दोनों बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद आ रहे थे. नवीनगर में ही अनियंत्रित होने से बाइक पलट गई, जिसमें दोनों घायल हो गयी. स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद सदर अस्पताल लाया गया. जहां दोनों का इलाज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >