Aurangabad News : कुटी काटने के दौरान मजदूर की पांच उंगलियां मशीन में कटी, रेफर

Aurangabad News: मजदूर की पहचान आमस थाना क्षेत्र के धुपनगर निवासी मुकेश रिकियासन के रूप हुई है

मदनपुर.

कुटी काटने के दौरान एक मजदूर का दाहिना हाथ कुटी मशीन में फंस गया, जिससे उसके हाथ की पांचों उंगलियां कट गयी. घटना के वक्त उस जगह पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.आनन-फानन में मजदूर को इलाज के लिए सीएचसी मदनपुर ले जाया गया. हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है.मजदूर की पहचान आमस थाना क्षेत्र के धुपनगर निवासी मुकेश रिकियासन के रूप हुई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार वह पीर बिगहा मे कुटी मशीन से पुआल का कुटी काट रहा था. इसी क्रम में उसका दाहिना हाथ मशीन मे फंस गया और उसकी पांच उंगलियां कट ग्रयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >