Auranhabad News : अंबा के चिल्हकी व नवीनगर के चंद्रगढ़ गांव में खलिहान में लगी आग

Aurangabad News:अगलगी में दर्जनो किसान के सैकड़ो बोझा पुआल जले, हजारों का नुकसान

अंबा/नवीनगर. कुटुंबा प्रखंड के चिल्हकी व नवीनगर के चंद्रगढ़ दो गांवों के खलिहान में अचानक आग लग गयी. चिल्हकी गांव के अगलगी के बारे में लोगो का मानना है कि किसी ने सिगरेट पीकर पुआल के तरफ फेंक दिया है. या फिर बच्चो के हरकत से आग लगी है. चिल्हकी गांव का खलिहान मवेशी अस्पताल के समीप हीं है. खलिहान से तेज धुंआ उठते देख पशु स्वास्थ्य कर्मियों ने फोन से इसकी सूचना अंबा थाने की पुलिस को दी. थानाध्यक्ष के पहल पर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण स्थापित करने में जुट गई. इसके बावजूद आग बुझ नहीं सका और एक-एक कर समीप के कई खलिहान को अपने आगोश में ले लिया. इसके थोड़ी देर के बाद औरंगाबाद से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई. इतने देर में कई किसान को सैकड़ो बोझा पुआल जलकर राख हो गया. संयोग सही रहा कि ऐन वक्त फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंचकर मवेशी अस्पताल को सुरक्षित बचा लिया. अगलगी में उक्त गांव के किसान अभय पांडेय का चार बिघा, नागदेव प्रजापति का तीन बिघा, राजेश्वर पांडेय का चार बिघा, छोटु पांडेय का एक बिघा तथा श्री प्रजापति का डेढ़ बीघा जमीन का खलिहान में रखा पुआल जल कर राख हो गया है. किसानों ने बताया कि पशु चारा जलने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. किसानो ने अंबा थाना की पुलिस को लिखित जानकारी दी है. थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मामले में सनहा दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

80 बीघा जमीन का पुआल जला

इधर नवीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव के किसानों के खलिहान में बुधवार को तकरीबन दो बजे दिन में आग लग गई है. किसान का मानना है कि असामाजिक तत्वों ने उनके खलिहान को आग के हवाले कर दिया है. हालांकि, वे खुलकर किसी का नाम नहीं बता रहे है. किसानों ने बताया कि अगलगी की घटना में गांव के हरेंद्र सिंह, गगन कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह, नवीन सिंह, अवधेश सिंह व अयोध्या सिंह के मिलाकर तकरीबन 80 बीघा जमीन का पुआल और 25 से 30 बीघा जमीन का खलिहान में रखा हुआ धान जलकर खाक हो गया है. हालांकि एनटीपीसी से फरार बिग्रेड की टीम पहुंची पर आग पर नियंत्रण स्थापित न हो सका. किसानो ने घटना की जानकारी नवीनगर थाना की पुलिस व सीओ को दी है. उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >