Aurangabad News : पंचायती राज प्रतिनिधियों को नहीं पहचानते कर्मचारी

Aurangabad News:पंचायती समिति की बैठक में कई विकास योजनाएं हुई पारित

दाउदनगर.

पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख विपुल कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में हुई. इसका संचालन बीडीओ मो जफर इमाम ने किया. गत बैठक की संपुष्टि, बाल विकास परियोजना पर विचार-विमर्श, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बिजली विभाग, पंचायती राज विभाग, 15वीं वित्त आयोग एवं षष्टम वित्त विभाग एवं अन्य कार्यान्वयन, आपूर्ति से संबंधित, पीएचइडी, जीविका, श्रम विभाग, कल्याण विभाग एवं पशुपालन विभाग पर विचार विमर्श करते हुए अन्यान्य विषय पर भी चर्चा की गयी. विकास योजनाएं पारित की गयी. सदस्यों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कई जन समस्याओं को रखा गया और समाधान की मांग की गयी. कई सदस्यों कहा कि कर्मचारी जनप्रतिनिधियों को ही नहीं पहचानते हैं. कार्यालय पहुंचने पर मान-सम्मान नहीं दिया जाता. एक सदस्य ने तो यहां तक कहा कि प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचने पर गेट बंद रहता है. बाल विकास परियोजना से संबंधित योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं दी जाती. बीडीओ ने कहा कि कर्मचारी सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें. योजनाओं की जानकारी उन्हें होनी चाहिए. सदस्यों द्वारा कहा गया कि सामाजिक सुरक्षा लाभुकों पेंशन की राशि नहीं मिल रही है. राशन कार्ड की समस्या उठायी गयी. कनाप मुखिया वीरेंद्र प्रसाद एवं पंचायत समिति सदस्य बबलू कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने का मामला उठाया. विनय राम ने शमशेर नगर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की व्यवस्था का मामला उठाया. बेलवां मुखिया प्रदीप कुमार ने डॉक्टर के नहीं जाने का मामला उठाया. मनरेगा से संबंधित मामले भी उठाए गयी. पंचायतवार जॉब कार्ड बनवाने की मांग की गयी. आवास से संबंधित मामले उठाए गए और आवास सहायकों की कार्यशैली पर चर्चा की गयी. मनार मुखिया राजकुमार राम ने सड़क से मध्य विद्यालय लाल अमौना के काफी नीचा होने का मामला उठाया और कहा कि इससे बच्चों को काफी परेशानी होती है. इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा की गयी. कई विभागों के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर बीडीओ ने कहा कि अगली बैठक से सभी की उपस्थिति रहेगी. कई पदाधिकारी के प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे हैं.मौके पर बीपीआरओ ऋषु राज, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ यतींद्र प्रसाद, पूर्व प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार, पंचायत समिति सदस्य शोभा कुमारी, कविता देवी, पूनम कुमारी, विनोद कुमार, ध्रुव कुमार, लाल बाबू, गुप्तेश्वर पाल, प्रियंका कुमारी, अशोक कुमार, गायत्री देवी, मुखिया कौशल्या देवी, रमेश प्रसाद, प्रदीप सिंह, संध्या देवी, राजकुमार राम, काराकाट सांसद प्रतिनिधि राजकुमार भगत आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >