Aurangabad News : जिले के चार पैक्स में छह फरवरी को होगा चुनाव

Aurangabad News: अधिसूचना जारी, 21 एवं 22 जनवरी को नामांकन

अंबा. औरंगाबाद जिला अंतर्गत चार पैक्स में चुनाव को लेकर छह फरवरी को मतदान कराया जायेगा. चुनाव को लेकर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव क्यूम अंसारी ने अधिसूचना जारी की है. जिन पैक्स में चुनाव कराया जाना है, वहां मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 26 दिसंबर को कर दी गयी है. प्राधिकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 21 एवं 22 जनवरी को नामांकन की प्रक्रिया होगी. इससे पूर्व पांच जनवरी को निर्वाचन प्राधिकार द्वारा सूचना का प्रकाशन किया जायेगा है. कुटुंबा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने बताया कि नामांकन के उपरांत 24 जनवरी से 27 जनवरी तक संवीक्षा की तिथि निर्धारित है. इसके उपरांत 29 जनवरी को तीन बजे अपराह्न तक अभ्यर्थी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे तथा 29 जनवरी को ही तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जायेगा. छह जनवरी की सुबह सात बजे से संध्या 4:30 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी तथा उक्त तिथि को ही मतदान समाप्ति के बाद मतगणना भी करायी जाएगी. हालांकि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में चुनाव की प्रक्रिया सात बजे से तीन बजे तक ही होगी. चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होते ही संबंधित पैक्स में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. इधर पैक्स में धान खरीदारी को लेकर आवंटन कम किये जाने से किसानों में काफी आक्रोश है. किसान आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं. विदित है कि पूरे राज्य में 295 पैक्स मैं चुनाव की प्रक्रिया कराया जाना है, जिनमें चार औरंगाबाद जिला अंतर्गत पैक्स शामिल है.

इन पैक्स में कराया जाना चुनाव

औरंगाबाद जिला अंतर्गत जिन चार पैक्स में चुनाव की प्रक्रिया कराई जानी है उनमें तीन पैक्स कुटुंबा प्रखंड तथा औरंगाबाद सदर प्रखंड का एक पैक्स शामिल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत बलिया, भरौंधा एवं सुही पैक्स के अलावे सदर प्रखंड औरंगाबाद के बड़वा पैक्स में चुनाव कराया जाना है. चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद पैक्स अंतर्गत चुनावी हलचल शुरू हो गई है. संभावित उम्मीदवार मतदाता से संपर्क साधने में जुट गये हैं. बीडीओ प्रियांशु बसु ने बताया कि निर्वाचन प्राधिकार जारी अधिसूचना के आलोक में निर्वाचन संबंधी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

समिति सदस्यों के 10 पद में छह होगा आरक्षित

पैक्स में अध्यक्ष पद के अलावे समिति सदस्यों के 10 पदों में छह पद आरक्षित रहेगा. इनमें से दो पद अनुसूचित जाति व जनजाति, दो पद पिछड़ा वर्ग और दो पद अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं. जारी अभी सूचना के अनुसार पैक्स समिति के एकल पद यानी की अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष आरक्षित नहीं होगा. अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष सहित समिति में कुल 12 सदस्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >