Aurangabad News : बेल-पौथू रोड में खेत में मिला अधेड़ का शव

Aurangabad News:प्रारंभिक जांच में प्वाइजन खाने से मौत होने की बात आयी सामने

ओबरा.

बुधवार की सुबह बेल-पौथू रोड में एक गैस एजेंसी के समीप से ओबरा पुलिस ने 45 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. सुबह-सुबह गांव के लोग बधार में घूमने निकले थे, तो अचानक उनकी नजर गेहूं के खेत के पास पड़े युवक के शव पर गयी.देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ लग गयी. कुछ लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी. ओबरा थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी. जानकारी मिली कि घटनास्थल से एक सल्फास की गोली का डब्बा पुलिस ने बरामद किया है. मृतक के पैकेट से एक चाभी भी बरामद हुई हैं. हालांकि, शव की पहचान नहीं हो सकी है. अंतत: एफएलसी की टीम पहुंची और जांच की. यह भी जानकारी मिली है कि मृतक की बॉडी से जलपाईगुड़ी से गया तक का टिकट बरामद हुआ है, जिसमें चार फरवरी की तिथि अंकित है. पैकेट से 5000 नकद भी मिले है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और जरूरी पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक रखा जायेगा. उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होगी. प्रारंभिक जांच में प्वाइजन खाने से मौत होने की बात सामने आयी है. जांच जारी है. घटनास्थल पर खुदवा थानाध्यक्ष सुशील कुमार, ओबरा के पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार तथा कुणाल कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >