बिहार को तीन राज्यों से जोड़ने वाले बटाने दोमुहान पुल में उभरीं दरारें, भारी वाहनों के परिचालन पर लगी रोक

AURANGABADNEWS : औरंगाबाद-अंबा रोड स्थित बटानेदोमुहान पुल की स्थिति अत्यंत खराब हो गयी है. पुल के गर्डरों और बियरिंग के पेडस्टल के पास गहरी दरारें उभर आने के कारण डीएम अभिलाषा शर्मा ने इस पर भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

AURANGABAD NEWS : औरंगाबाद शहर. औरंगाबाद-अंबा रोड स्थित बटानेदोमुहान पुल की स्थिति अत्यंत खराब हो गयी है. पुल के गर्डरों और बियरिंग के पेडस्टल के पास गहरी दरारें उभर आने के कारण डीएम अभिलाषा शर्मा ने इस पर भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. यह पुल एनएच-139 (पुराना एनएच-98) के किमी-141 पर स्थित है, जो अंतरराज्यीय परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है. राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा किये गये पथ निरीक्षण के दौरान 225 मीटर लंबे इस पुल में कई तकनीकी दोष पाये गये. स्थलीय फोटोग्राफ और प्रतिवेदन के आधार पर संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है. अब इस पुल से केवल हल्के वाहनों के परिचालन की ही अनुमति रहेगी.

भारी वाहनों के लिए बदले गये रास्ते

भारी वाहनों के सुचारू परिचालन के लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है. भारी वाहनों को अब अंबा से देव (एनएच-19) मार्ग, अंबा से बारुण (एनएच-19) वाया नवीनगर मार्ग गुजरना होगा. कार्यपालक अभियंता को इन मार्गों पर आवश्यक संकेतक बोर्ड और क्रैश बैरियर लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि वाहन चालकों को असुविधा न हो.

करोड़ों की लागत पर फिर रहा पानी

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी चिंता है कि करोड़ों रुपये की लागत से बना यह पुल उम्मीद के मुताबिक टिक नहीं पाया.बतरे और बटाने नदी के संगम पर बने इस पुल से लोगों को बड़ी सहूलियत की उम्मीद थी, लेकिन समय से पहले आयी दरारों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिये हैं. जिलाधिकारी ने विभाग को पुल की मरम्मत के लिए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने और प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >