Aurangabad News : पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

Child dies after खेलते-खेलते वह पानी भरे बाल्टी के पास पहुंच गया और किसी तरह मुंह के बल उस बाल्टी में गिर गया

मदनपुर (औरंगाबाद).

मदनपुर थाना क्षेत्र के करमडीह गांव में एक हृदयविदारक घटना हो गयी. पानी से भरी बाल्टी में गिरकर डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी. मृत बच्चे की पहचान करमडीह गांव निवासी विकास कुमार के दो वर्षीय पुत्र किट्टू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बच्चा घर में खेल रहा था. उसकी मां किसी काम में व्यस्त थी. खेलते-खेलते वह पानी भरे बाल्टी के पास पहुंच गया और किसी तरह मुंह के बल उस बाल्टी में गिर गया. कुछ देर तक मां की नजर उस बाल्टी की ओर नहीं गयी. जैसे ही मां की नजर उस बाल्टी की ओर गयी, तो वह चीखने-चिल्लाने लगी. चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग इकट्ठा हुए. आनन-फानन में बच्चे को सीएचसी मदनपुर ले जाया गया. वहां डॉ कुमार जय ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >