Aurangabad News : बाइक सवार को बचाने में पलटी कार, महाकुंभ से लौट रहे चार यात्री घायल

Aurangabad News: संगम स्नान कर वापस लौटने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया मोड़ के समीप अचानक चलती कार के सामने एक बाइक सवार आ गया

औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया के समीप दो अनियंत्रित कार व बाइक की टक्कर में कार सवार चार टूरिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में पश्चिम बंगाल निवासी कालंदी साव, संतोष कुमार, सुभाष कुमार व लखेंद्र पति शामिल है. दुर्घटना में कुछ घायल उड़ीसा के हैं और कुछ पश्चिम बंगाल के रहनेवाले हैं. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि सभी लोग एक ही कार पर सवार होकर महाकुंभ में संगम स्नान करने गये थे. संगम स्नान कर वापस लौटने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया मोड़ के समीप अचानक चलती कार के सामने एक बाइक सवार आ गया. बाइक सवार को बचाने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों में उपचार किया. फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >