बड़े भाई के तिलक से पहले छोटे ने खाया जहर, शादी की खुशियां मातम में बदली

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के तिलक से कुछ घंटे पहले ही जहर खा लिया. देखते ही देखते खुशियां मातम में बदल गई. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Aurangabad News: औरंगाबाद शहर के नवाडीह मुहल्ले में शनिवार की शाम बड़े भाई का तिलक होने वाला था. घर में चहल-पहल थी. तिलक समारोह की तैयारियों के बीच रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था. इसी बीच घरेलू विवाद में छोटे भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां से डॉक्टर ने मगध मेडिकल अस्पताल, गया रेफर कर दिया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

अचानक मातम में बदली खुशियां

इस घटना से तिलक समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गयीं. घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, नवाडीह बिगहा निवासी लालचंद राम के घर शनिवार की रात तिलक समारोह होना था. घर में उत्सव का माहौल था. सभी रिश्तेदार भी आ गये थे. घर और आसपास सजावट की जा रही थी. इसी बीच सुबह करीब 11 बजे यह खबर फैली कि दूल्हा लालचंद के भाई प्रेमचंद ने जहरीला पदार्थ खा लिया है.

घटना के पीछे घरेलू विवाद की चर्चा तेज

परिजन आनन-फानन में प्रेमचंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने काफी देर तक उसका उपचार किया. हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना के पीछे घरेलू विवाद की चर्चा सामने आ रही है. लेकिन परिजन इस संबंध में कुछ भी बताने से बचते रहे. अस्पताल में मौजूद परिवार के सदस्यों ने मामले पर चुप्पी साधे रखी. पुलिस को भी घटना की सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

(औरंगाबाद से सुजीत सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: नरकटियागंज रूट पर 26 और 28 से चलेंगी वीकली स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम टेबल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >