Auranhabad News : 14 स्वर्ण व नौ रजत पदक जीतकर बना सर्वश्रेष्ठ संस्थान

Aurangabad News:उमंग-2026 में राजकीय पॉलिटेक्निक का शानदार प्रदर्शन

औरंगाबाद ग्रामीण. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक गया द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव उमंग-2026 का समापन 18 जनवरी को हो गया. चार दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ 15 जनवरी को हुआ था. प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक औरंगाबाद के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 14 स्वर्ण एवं नौ रजत पदक अपने नाम किया और मंडल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला संस्थान बना. प्रतियोगिता में खेल, साहित्यिक एवं बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. बॉलीबॉल (बालक वर्ग) में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज औरंगाबाद की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. बैडमिंटन (बालिका वर्ग) में जया एवं वंदना ने स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया. 400 मीटर रिले (बालक वर्ग) में अनुराग, राज वर्मा, मंगल एवं रोशन की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 400 मीटर रिले (बालिका वर्ग) में रूबी, संध्या, अंजलि एवं आराधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में रूबी ने स्वर्ण तथा सुष्मिता ने रजत पदक जीता. 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में मंगल को स्वर्ण एवं अनुराग को रजत पदक मिला. 400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में रूबी कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया. लॉन्ग जंप (बालिका वर्ग) में रूबी ने स्वर्ण तथा लॉन्ग जंप (बालक वर्ग) में अमित ने रजत पदक प्राप्त किया. हाई जंप (बालिका वर्ग) में प्रज्ञा ने स्वर्ण पदक जीता. बौद्धिक प्रतियोगिताओं में समूह चर्चा में आदित्य प्रताप ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. वाद-विवाद प्रतियोगिता में जया एवं आलोक कुमार राजन को स्वर्ण पदक मिला, जबकि पोस्टर मेकिंग में नंदिनी ने रजत पदक हासिल किया. शिक्षक वर्ग में भी संस्थान का दबदबा रहा. शतरंज (पुरुष वर्ग) में गौरव शाह ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं शतरंज (महिला वर्ग) में आकांक्षा एवं आंचल मौर्या ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. कैरम (महिला वर्ग) में रजत पदक मिला.संस्थान के प्राचार्य ने सभी विजेताओं के प्रति हर्ष जताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. इस उपलब्धि से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज औरंगाबाद का नाम पूरे मगध प्रमंडल में गौरवान्वित हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >