रफीगंज.
रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देश्यीय भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक हंगामेदार रहा. अध्यक्षता प्रमुख स्नेहा सिंह व संचालन बीडीओ उपेंद्र दास ने किया. बैठक मे जॉब कार्ड, राशन कार्ड में बिचौलियों की भूमिका व पदाधिकारियों की अनुपस्थित का मुद्दा छाया रहा. मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद सिंह, मुखिया संजय कुमार, विजय सिंह, विदाई देवी, यूसूफ अली खान ने कहा कि जॉब कार्ड व राशन कार्ड बिचौलिए के माध्यम से बनाया जा रहा है. इससे गरीब जनता का दोहन हो रहा है. साथ ही अनियमितता भी बरती जा रही है. बैठक से अधिकतर पदाधिकारी गायब रहते हैं, जिससे संबंधित मुद्दों पर बात नहीं हो पाती और न समस्याओं का समाधान होता है. पदाधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण विकास का कार्य बाधित हो रहा है. जनप्रतिनिधि जनता को जवाब देने से भागते फिरते है. अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में काम कराने के बाद पेमेंट के लिए महीनों ब्लॉक का दौड़ लगाना पड़ रहा है. गत बैठक की संपुष्टि की बात पर कहा कि इसका मतलब क्या होता है. मुखिया नरेंद्र मिश्र एवं पंचायत समिति सदस्य साधना सिंह ने बरपा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग उठायी, जिसे बीडीओ ने लिखित में लिया. बीपीआरओ अमर कुमार ने कहा कि जॉब कार्ड बनाने में सभी सहयोग करें कोई शिकायत नहीं मिलेगा. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने कहा कि राशन कार्ड जिनका नहीं बना है या नाम जोडवाना है उनका नाम जोड़ा जायेगा. पंचायत समिति सदस्य कार्तिक शर्मा, बसंती देवी, जनेश्वर सहित अन्य समिति ने अपने पंचायत क्षेत्र की समस्या रखी. मौके पर उप प्रमुख रजंती देवी, कनीय अभियंता सुरेश राम, मनरेगा कार्यपालक सहायक प्रकाश कुमार, बिजली विभाग दीपक कुमार भारती, मुखिया सेराज अंसारी, प्रमिला देवी, सरिता देवी, शंकर दयाल यादव, पंचायत समिति रूबी प्रवीण, हस्सान सिद्दीकी, कार्तिक शर्मा, धीरज सिंह, मुकेश कुमार सिंह, नूर फातमा, ईश्वर चौधरी, उपेंद्र यादव, मो अहसान, कमला देवी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
