औरंगाबाद में अकीदत के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व, मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

Aurangabad News:औरंगाबाद शहर एवं जिलेभर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व गुरुवार को पूरी अकीदत, भाईचारे और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधानों में सज-धज कर ईदगाहों और मस्जिदों की ओर नमाज अदा करने पहुंचे.

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद शहर एवं जिलेभर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व गुरुवार को पूरी अकीदत, भाईचारे और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधानों में सज-धज कर ईदगाहों और मस्जिदों की ओर नमाज अदा करने पहुंचे. शहर के ईदगाह में हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी.

मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, लोगों ने दी मुबारकबाद

शहर की जामा मस्जिद, मूसा खान मस्जिद, पठान टोली मस्जिद, नवादिह मस्जिद समेत जिले की तमाम मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया.

कुर्बानी की रस्म निभाकर दिया त्याग और इंसानियत का संदेश

धार्मिक परंपरा के अनुसार कुर्बानी की रस्म भी अदा की गई. मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश कर इंसानियत, त्याग और समर्पण का संदेश दिया. पूरे दिन शहर और ग्रामीण इलाकों में पर्व का उत्साह बना रहा.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

इधर बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. बड़ी मस्जिद के समीप पुलिस कैंप स्थापित किया गया, जहां से पुलिस लगातार निगरानी कर रही है. इसके अलावा शहर के संवेदनशील इलाकों, विभिन्न मोहल्लों और धार्मिक स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई थी.

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पर्व

प्रशासन द्वारा लगातार गश्ती अभियान भी चलाया गया ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की. प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से जिलेभर में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >