औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘आदित्य नगर’ करने की मांग तेज, गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर ‘आदित्य नगर’ करने की मांग तेज हो गई है. गृह मंत्रालय द्वारा संज्ञान लिए जाने पर सामाजिक संस्था केशव लोक मंच के सदस्यों ने खुशी व्यक्त किया है.

Aurangabad News(सुजीत कुमार सिंह): औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर “आदित्य नगर” किए जाने की मांग अब तेज होती दिखाई दे रही है. इस दिशा में केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने पर जिले की सामाजिक संस्था केशव लोक मंच के सदस्यों ने खुशी व्यक्त किया है. इसको लेकर दानी विगहा स्थित संस्था कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

औरंगाबाद का नाम ‘आदित्य नगर’ करने की मांग

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि औरंगाबाद जिले की पहचान विश्व विख्यात देव सूर्य मंदिर, सूर्योपासना की परंपरा और यहां की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई है. ऐसे में जिले का नाम ‘आदित्य नगर’ किया जाना यहां की ऐतिहासिकता और धार्मिकता को एक नई पहचान देगा. सदस्यों ने बताया कि इस मांग को लेकर बिहार सरकार, राज्यपाल, गृह मंत्रालय सहित विभिन्न सक्षम विभागों को लगातार पत्राचार किया गया है. इसी पत्राचार के आधार पर गृह मंत्रालय द्वारा संज्ञान लिया गया है, जिससे संस्था के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.

सूर्य मंदिर सिर्फ बिहार नहीं, पूरे देश की आस्था का केंद्र है

बैठक के दौरान केशव लोक मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह संवैधानिक, गांधीवादी और व्यवस्थित तरीके से चलाया जाएगा. संस्था का उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि औरंगाबाद की सांस्कृतिक अस्मिता और धार्मिक गौरव को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है. सदस्यों ने कहा कि देव सूर्य मंदिर केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का केंद्र है और “आदित्य नगर” नाम इस विरासत को और मजबूती प्रदान करेगा.

संवाद बनाए रखने का कार्य लगातार जारी रहेगा

बैठक में अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, इं कमलेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, मृत्युंजय सिंह, शंकर सिंह, ललन सिंह, प्रिंस यादव, राम प्रसाद यादव, प्रिंस कुमार, चिंटू कुमार, पंकज कुमार सिद्धि सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे. सभी ने एक स्वर में कहा कि संस्था इस मांग को लेकर आगे भी जनसमर्थन जुटाने और संबंधित विभागों से संवाद बनाए रखने का कार्य लगातार करती रहेगी.

Also Read: औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >