लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनायेगा आपका वोट : जिला जज

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनायेगा आपका वोट : जिला जज

प्रतिनिधि, औरंगाबाद शहर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार ने 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की. उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर मतदाताओं से यह अपील की है. उन्होंने कहा कि मतदान करना देश एवं राज्य के प्रति एक कर्तव्य है और इस कर्तव्य का पालन हर किसी को करना चाहिए. आपका मतदान राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखेगा और आपके द्वारा किया गया मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा. इसलिए हर किसी को जो मतदान के लिए योग्य हैं, उन्हें अपना मतदान अवश्य करना चाहिए. जिला जज ने व्यवहार न्यायालय में कार्यरत सभी कर्मियों से भी अपील की कि अगर आपका नाम मतदाता सूची में वहां दर्ज है, जहां छह नवंबर को चुनाव होने जा रहा है, तो आप वहां जाकर मतदान अवश्य करें. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भय और हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए. अगर, जिलेवासियों को मतदान से संबंधित भय और हिंसा से संबंधित पूर्व में कोई भी सूचना है, तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को जरूर दें. किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दें. साथ ही शांतिपूर्ण चुनाव कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि शत-प्रतिशत मतदान कर जिले को मतदान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें. प्रधान जिला जज ने सभी से “पहले मतदान, फिर जलपान” की पद्धति का पालन करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >