औरंगाबाद पुलिस का विशेष अभियान, विभिन्न मामलों के 41 आरोपी धराए, साइबर ठगी के शिकार को मिले 80 हजार

औरंगाबाद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में हत्या, दुष्कर्म सहित विभिन्न मामलों में 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, साइबर थाना ने एक पीड़ित के 80 हजार रुपये भी वापस कराए हैं.

Aurangabad News : औरंगाबाद ग्रामीण जिले में अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए औरंगाबाद पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. शुक्रवार को जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, शराबबंदी सहित विभिन्न मामलों में कुल 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 18 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि 18 वारंटों का निष्पादन भी किया गया.

1034 वाहनों की जांच, 50,500 रुपये जुर्माना वसूला

वाहन जांच अभियान के तहत जिलेभर में 1034 वाहनों की जांच की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 50 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. बारूण थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7.60 लीटर देशी और 82.530 लीटर विदेशी शराब जब्त की. वहीं ढिबरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 45 लीटर देशी शराब बरामद की. इस मामले में बरंडा गांव निवासी अर्जुन भुईया और उनकी पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार किया गया.

साइबर थाना ने पीड़ित के 80 हजार रुपये कराए वापस

साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ओरानी गांव निवासी प्रमोद चौधरी के खाते से उड़ाए गए 80 हजार रुपये वापस करा दिए. पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस ली.

ट्रैक्टर बरामद, दुष्कर्म का फरार आरोपित गिरफ्तार

देव थाना क्षेत्र के कंचनपुर में पुलिस ने एक ट्रैक्टर बरामद किया. वहीं नरारी कला थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे महुअरी निवासी अमेरिका महतो के पुत्र नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

हत्या के प्रयास के 10 आरोपित दबोचे

पुलिस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विशेष अभियान के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में 10, शराबबंदी के छह तथा अन्य मामलों में 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

नवादा: 68 पंचायत सरकार भवन तैयार, 25 हजार से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी: मंत्री दीपक प्रकाश



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish raj singham

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >