लंबित कांडों में जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी करें - एसडीपीओ

दाउदनगर एसडीपीओ ने ओबरा थाने का किया निरीक्षण

दाउदनगर एसडीपीओ ने ओबरा थाने का किया निरीक्षण फोटो नंबर-9- थाने का निरीक्षण करते एसडीपीओ प्रतिनिधि, ओबरा दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने ओबरा थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान थाने में लंबित कांडों की समीक्षा कर सभी कांडों की प्रगति की रिपोर्ट बारी-बारी से सभी आइओ से ली गयी. लंबित कांडों में जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश एसडीपीओ ने दिया. उन्होंने वाहनों के रखरखाव की जानकारी ली. उनके द्वारा रंनिग रजिस्टर से लेकर थाने की सभी पंजियों की जांच की गयी. एसडीपीओ ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया. कहा कि लंबित कांडों का निष्पादन त्वरित गति से करें. थाने में आने वाले लोगों की बात गंभीरता पूर्वक सुनें. आम जनता की समस्याओं का समाधान तत्काल करने का प्रयास करें. उन्होंने थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि किसी तरह के विवाद को गंभीरता से लेकर स्थल जांच कर स्थिति से अवगत होकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. शराबबंदी को शत प्रतिशत लागू कराना सुनिश्चित करें. छोटे-छोटे विवादों का समाधान कर गंभीर विवाद उत्पन्न होने से बचाना है. इसको लेकर क्षेत्र में गश्ती दल को तेज रखा जाये. कहीं से भी वाद-विवाद की सूचना प्राप्त होती है, तो बिना समय गवाएं कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाने, शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश उन्होंने थानाध्यक्ष को दिये. उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी सतर्क व तैयार रहें. ताकि, किसी भी परिस्थिति से निबटा जा सके. गंभीरता से की पंजियों की जांच दाउदनगर एसडीपीओ ने बताया कि ओबरा थाने का निरीक्षण किया गया है. मालखाना से लेकर सभी पंजियों की जांच गंभीरतापूर्वक की गयी है. जो भी त्रुटि है, उसे जल्द-से-जल्द सुधार करने का भी निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है. अवैध बालू खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने व शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. सभी को टास्क दिया गया है. मौके पर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >