महिला प्रेमी के साथ फरार

औरंगाबाद न्यूज : पति ने करायी प्राथमिकी

औरंगाबाद न्यूज : पति ने करायी प्राथमिकी

रफीगंज.

प्रखंड के एक गांव से पांच बच्चों की मां को प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पति दयानंद रिकीयसन ने रफीगंज थाना में आवेदन दिया है. उसमें उल्लेख किया कि उसकी पत्नी कविता देवी 17 फरवरी को अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर कुंभ मेले के लिए निकली थी. घर नहीं आने पर काफी खोजबीन की गयी. ससुराल में पता करने पर जानकारी मिली कि सलैया थाना के एक गांव के अरुण रिकीयसन के साथ चली गयी है. कई बार कॉल की गयी, परंतु बोलती है कि वह आ रही है. लेकिन, अभी तक नहीं आयी. इस बाबत थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >