औरंगाबाद: भरण-पोषण मामले में फरार वारंटी की संपत्ति कुर्क, न्यायालय के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई

नवादा में भरण-पोषण के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फरार चल रहे वारंटी सतीश कुमार के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर उसकी संपत्ति को जब्त कर लिया गया है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Nawada News: परिवार न्यायालय, औरंगाबाद के आदेश पर भरण-पोषण वाद संख्या 122/2023 में देवजरा थाना पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी की संपत्ति की कुर्की-जप्ती की. यह कार्रवाई महुआईन गांव निवासी सतीश कुमार के खिलाफ की गई. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम संबंधित पदाधिकारियों के साथ वारंटी के घर पहुंची और विधिसम्मत तरीके से कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की. पूरी प्रक्रिया गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई.

जब्त सामान मालखाना में कराया गया जमा

देवजरा थानाध्यक्ष कुशो कुमार ने बताया कि कुर्की के दौरान जब्त की गई संपत्तियों की सूची तैयार कर उसकी एक प्रति वारंटी के पिता को प्राप्ति रसीद के रूप में सौंप दी गई. वहीं सभी जब्त सामानों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना के मालखाना में जमा करा दिया गया.

आदेश का पालन नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई भरण-पोषण की बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है. यदि वारंटी न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinay singh

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >