नक्सलियों के मंसूबे नहीं होंगे पूरे

– सीमावर्ती जिलों के डीएम-एसपी ने बैठक में लिये कई निर्णय – नक्सलियों को पकड़ने के लिए एकजुट होकर शुरू होगा सर्च ऑपरेशन – बॉर्डर थाने के थानाध्यक्ष दूसरे जिले के थानों से हर दिन करेंगे संपर्क – घटना को अंजाम देनेवालों को चिह्न्ति किया गया औरंगाबाद (नगर) : 10 अप्रैल को होने वाली लोकसभा […]

– सीमावर्ती जिलों के डीएम-एसपी ने बैठक में लिये कई निर्णय

– नक्सलियों को पकड़ने के लिए एकजुट होकर शुरू होगा सर्च ऑपरेशन

– बॉर्डर थाने के थानाध्यक्ष दूसरे जिले के थानों से हर दिन करेंगे संपर्क

– घटना को अंजाम देनेवालों को चिह्न्ति किया गया

औरंगाबाद (नगर) : 10 अप्रैल को होने वाली लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को जिला अधिकारी अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में दानी बिगहा स्थित परिसदन में औरंगाबाद, रोहतास, गढ़वा, पलामू जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से बैठक हुई. इस दौरान नक्सलियों के विरुद्ध जंग छेड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

इससे संबंधित जानकारी देते हुए औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इन जिलों में नक्सल गतिविधि हमेशा रहती है. घटना को अंजाम देने वाले नक्सलियों को चिह्न्ति कर लिया गया है.

इन लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस एकजुट होकर सीमा को सील करते हुए सर्च ऑपरेशन चलायेगी. क्योंकि चुनाव के दौरान नक्सली गतिविधि बढ़ी रहती है और वे लोग कभी भी हमला कर सकते है.

इस पर प्रशासन की विशेष नजर बनी हुई है.नक्सलियों के मंसूबे पर कभी पूरा नहीं होने दिया जायेगा. बल्कि नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी जायेगी. औरंगाबाद जिलाधिकारी ने सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों को आपस में समन्वय बना कर कार्य करने की बात कही. साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जायेगा.

इसके लिए प्रशासन कटिबद्ध है. चुनाव के दौरान क्या करना होगा उस पर भी विस्तारपूर्वक निर्णय लिया गया. यही नहीं एसपी ने कहा कि सभी बूथों पर अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति होगी. एसपी ने कहा कि प्रत्येक दिन बॉर्डर थाने के थानाध्यक्ष दूसरे जिले के थाने से संपर्क स्थापित करेंगे. साथ ही धर-पकड़ अभियान तेज करते हुए हर दिन वाहन व पिकेट की चेकिंग की जायेगी. एक जिलाधिकारी ने दूसरे जिलाधिकारी से सहयोग मांगा.

बैठक में रोहतास जिलाधिकारी संदीप कुमार आर पुटकलकटी, एसपी विकास वर्णवाल, सीआरपीएफ 47 बटालियन के कमांडेट मिथलेश कुमार, पलामू डीसी कृपानंद झा, एसपी वाईएस रमेश, गढ़वा एसपी सुधीर कुमार झा, सीआरपीएफ कोबरा कमांडेट टीएन सिंह, एसडीपीओ सुरजीत कुमार के अलावे औरंगाबाद एएसपी अभियान राकेश भारती समेत सभी जिले के एएसपी अभियान व डीएसपी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >