ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए दिया आवेदन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : सात माह से विद्युत की रोशनी नहीं देख पाये पोखरा मुहल्ला वार्ड नंबर 25 के निवासियों में अब विद्युत ट्रांसफॉर्मर को लेकर आक्रोश बढ़ने लगा है. पूर्व वार्ड पार्षद विजय मेहता, उपभोक्ता अजय मेहता, विकास मेहता, रामदयाल सिंह, मुकेश राय, राजेंद्र मेहता, सत्येंद्र मेहता, मृत्युंजय कुमार, पप्पू कुमार, सुनील कुमार, शुभम मेहता, […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : सात माह से विद्युत की रोशनी नहीं देख पाये पोखरा मुहल्ला वार्ड नंबर 25 के निवासियों में अब विद्युत ट्रांसफॉर्मर को लेकर आक्रोश बढ़ने लगा है. पूर्व वार्ड पार्षद विजय मेहता, उपभोक्ता अजय मेहता, विकास मेहता, रामदयाल सिंह, मुकेश राय, राजेंद्र मेहता, सत्येंद्र मेहता, मृत्युंजय कुमार, पप्पू कुमार, सुनील कुमार, शुभम मेहता, आशीष मेहता सहित दो दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन जिलाधिकारी को सौंपी है.

इसमें कहा है कि विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति गया द्वारा ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति दी जा चुकी है. लेकिन, सहायक अभियंता की लापरवाही से ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया जा रहा है. उपभोक्ता परेशान हैं. जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >