‘क्षेत्र का विकास करना भी प्राथमिकता’

मदनपुर के बादम गांव में सीआरपीएफ ने गांववालों के बीच बांटी सामग्री औरंगाबाद (कोर्ट) : नागरिक सहायता कार्यक्रम ‘नयी सुबह’ के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) द्वारा मदनपुर प्रखंड के बादम गांव में जनकल्याण सामग्री वितरण समारोह आयोजित कर सामग्री वितरित किया गया. गांववालों के बीच लाखों रुपये से अधिक की सामग्री वितरित किये गये. […]

मदनपुर के बादम गांव में सीआरपीएफ ने गांववालों के बीच बांटी सामग्री

औरंगाबाद (कोर्ट) : नागरिक सहायता कार्यक्रम ‘नयी सुबह’ के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) द्वारा मदनपुर प्रखंड के बादम गांव में जनकल्याण सामग्री वितरण समारोह आयोजित कर सामग्री वितरित किया गया. गांववालों के बीच लाखों रुपये से अधिक की सामग्री वितरित किये गये. साथ ही ग्रामीणों को नक्सलियों का समर्थन न करने व समाज की मुख्य धारा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया.

इस दौरान ग्रामीणों के बीच ट्रांजिस्टर, सोलर चाज्रेबल लाइट, मच्छरदानी, स्टेशनरी का सामान, दवाइयां व खेल के सामान बांटे गये. ग्रामीणों ने भी सीआरपीएफ द्वारा उठाये गये इस कदम को बेहतर बताते हुए काफी प्रशंसा की. समारोह को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक(परिचालन) राकेश भारती ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ इन क्षेत्रों का विकास करना भी पुलिस व सुरक्षा बलों की पहली प्राथमिकता है. इस तरह के कार्यक्र मों के माध्यम से जनता से सीधे जुड़ कर उनके समस्याओं का समाधान करना भी उनका उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ अपने नागरिक सहायता कार्यक्रमोंद्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गुजर-बसर करने वाले लोगों के जीवन में बदलाव लाने में सफल होगी. उप कमांडेंट विक्रम सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है.

ग्रामीणों के बीच सामग्री वितरित कर मानवता की सेवा भी कर रहे हैं. 153 बटालियन के चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा ग्रामीणों का मुफ्त उपचार व दवा वितरण किया गया. इस मौके पर सहायक कमांडेंट विकास कुमार, संजित कुमार, संजय कुमार, बीआर थोरी, बलवंत सिंह, राहुल रघुवंश, फॉरेस्ट रंज ऑफीसर अवधेश कुमार, मदनपुर थानाध्यक्ष सहूद अख्तर अंसारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन सहायक कमांडेंट अभिजीत नाथ के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >