20-ट्वेंटी क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ट्रायल सात से

औरंगाबाद कार्यालय : प्रभात खबर द्वारा आयोजित 20-ट्वेंटी क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन ट्रायल गेट स्कूल औरंगाबाद के मैदान में सात व आठ मार्च को होगा. इच्छुक खिलाड़ी छह मार्च तक रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन प्रभात खबर कार्यालय औरंगाबाद में निश्चित रूप से जमा कर दे. खिलाड़ी को सात मार्च 2014 को गेट स्कूल के […]

औरंगाबाद कार्यालय : प्रभात खबर द्वारा आयोजित 20-ट्वेंटी क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन ट्रायल गेट स्कूल औरंगाबाद के मैदान में सात व आठ मार्च को होगा. इच्छुक खिलाड़ी छह मार्च तक रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन प्रभात खबर कार्यालय औरंगाबाद में निश्चित रूप से जमा कर दे. खिलाड़ी को सात मार्च 2014 को गेट स्कूल के मैदान में आठ बजे तक रिपोर्ट कर देनी है.

खिलाड़ी अपने खेल कीट के साथ ड्रेस में उपस्थित होंगे. ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए गया भेजा जायेगा. इस टीम का नाम औरंगाबाद जिला प्रभात खबर क्रिकेट टीम होगी. औरंगाबाद टीम का मैच 12 मार्च को गया कॉलेज ग्राउंड में गया जिले की टीम से होगी. इस टूर्नामेंट का कोडिनेटर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के औरंगाबाद जिला सचिव रवींद्र कुमार रवि को बनाया गया है. दोनों दिनों का ट्रायल मैच और खिलाड़ियों का चयन कोडिनेटर की देखरेख में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >