सामाजिक संकल्प से ही रुकेगी भ्रूणहत्या : सांसद

अंबा : पुरुषों के पुरुषार्थ व नारी के अधिकार से ही बेटियां सुरक्षित रहेंगी. ये बातें सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहीं. वे ‘प्रभात खबर’ अखबार द्वारा लक्ष्य पब्लिक स्कूल सुंदरगंज में आयोजित ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज पुरुष अपना साहस व धैर्य खो […]

अंबा : पुरुषों के पुरुषार्थ व नारी के अधिकार से ही बेटियां सुरक्षित रहेंगी. ये बातें सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहीं. वे ‘प्रभात खबर’ अखबार द्वारा लक्ष्य पब्लिक स्कूल सुंदरगंज में आयोजित ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज पुरुष अपना साहस व धैर्य खो दिया है और किसी समस्या से निबटने से हार मान लिया है.
इसलिए भ्रूणहत्या बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए केवल पुरुष ही जिम्मेवार नहीं हैं, महिलाओं को भी अपने हक व अधिकार के लिए आगे आना होगा. आज बेटी के जन्म पर पुरुष से ज्यादा घर की महिलाएं दुखी होती हैं. सांसद ने कहा कि यदि कोख में पल रही बेटियों को मारने के पहले मां बगावत कर दे, तो किसी की ताकत नहीं, जो भ्रूणहत्या करा दे. देश के हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं. ग्रामीण इलाकों में जागृति लाने की जरूरत है.
बेटी समस्या नहीं सौभाग्य है. एयरलाइंस, सुरक्षा समेत सभी विभागों में बेटियाें ने कमान संभाली है. सरंडा व दंतेवाड़ा के जंगलो में भी सुरक्षा की कमान महिला सैनिक संभाल रहीं हैं. भ्रूणहत्या पर रोक के संबंध में उन्होंने कहा कि इसे कानून से नहीं बल्कि सामाजिक जागृति से रोका जा सकता है. कानून से सब कुछ नहीं रोका जा सकता. यदि ऐसा होता, तो देश में हत्या व बिहार में शराब की ब्रिकी बंद हो जाती.
सामाजिक बदलाव से ही दूरी होती हैं कुरीतियां : उन्होंने कहा कि छुआछूत, सती प्रथा का अंत कानून से नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव से हुआ है. आज बाल विवाह प्रथा पर भी रोक लगी है. सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की और कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी उनका साहसिक कदम है.
इसके साथ ही, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर उनका मान-सम्मान बढ़ाया है. सांसद के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन देव प्रमुख शांति देवी, उपप्रमुख मनीष पाठक व अन्य आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रसिद्ध सिंह केशरी व संचालन संस्था के डायरेक्टर नागेंद्र सिंह ने किया. सांसद ने ऐसे कार्यक्रम के लिए ‘प्रभात खबर’ की सराहना की और कहा कि इससे समाज में जागृति आयेगी. कार्यक्रम को सरपंच मनोज मेहता, मुखिया प्रतिनिधि टुटु यादव, प्रो रामजीत सिंह, बून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मयंक भूषण सिंह, युगल सिंह ने भी संबोधित किया. कहा कि बेटी के समान अधिकार दिये बगैर देश विकसित नहीं हो सकता है. इस मौके पर शिव कुमार सिंह, प्रो दिलीप कुमार, शिक्षक राजीव कुमार, अमित कुमार, ज्योति कुमारी, पूनम कुमारी, रेखा कुमारी, राजकिशोर सिंह आदि थे.
नारियों के सम्मान के लिए गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील
सांसद ने कहा कि नारियों को सम्मान के लिए उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गयी है. सक्षम लोग अपनी सब्सिडी छोड़ कर उन्हें सम्मान दें. प्रधानमंत्री की अपील पर अब तक देश के सवा करोड़ लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी है. इससे दो हजार करोड़ की बचत हुई है. सांसद ने कहा कि एक वक्त का खाना बनाने में जो धुआं निकलता है, वह 40 सिगरेट से निकले धुएं के बराबर है. इस धुंआ से महिलाओं में कई तरह की बीमारियां होती हैं. इससे बचाव के लिए सभी घर में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना है. इसके लिए आठ हजार करोड़ रुपये की जरूरत है.
प्रकृति बेटे-बेटी में फर्क नहीं करती : विनय
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया विनय मिश्रा ने कहा कि बेटे व बेटी को समान अधिकार मिलना चाहिए. जब प्रकृति बेटी के साथ कोई भेद-भाव नहीं करती है, तो फिर हम इनके साथ भेद क्यों अपनाएं.
उन्होंने कहा कि बेटी जननी है और उनकी उपेक्षा कर हम समाज निर्माण की परिकल्पना नहीं कर सकते है. सभी के मान में मानवता मात्र होने से इन्हें अधिकार मिलेगा और तभी देश व समाज का विकास संभव है. भ्रूणहत्या का कारण उन्होंने दहेज प्रथा को बताया और कहा कि इसे दूर करना सबकी जिम्मेवारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >