निबंधन केंद्र में जल्द लगेगी वाटर एटीएम

खाली पड़े परिसर में लगेंगे फूलों के पौधे औरंगाबाद : बुधवार को डीएम कंवल तनुज ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय व जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में लोेक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय को निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर पहुंचनेवाले दिव्यांगों, बुजुर्गों, महिलाओं के लिए […]

खाली पड़े परिसर में लगेंगे फूलों के पौधे
औरंगाबाद : बुधवार को डीएम कंवल तनुज ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय व जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में लोेक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय को निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर पहुंचनेवाले दिव्यांगों, बुजुर्गों, महिलाओं के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो सके. वहीं लोक शिकायत निवारण से संबंधित जितने भी प्रपत्र हैं, वह कार्यालय में उपलब्ध रखें. ताकि, बाहर से प्रपत्र लाने की जरूरत नहीं पड़ सके. डीएम ने यह भी कहा कि लोक शिकायत निवारण द्वारा हो रहे निर्णय में कौन पदाधिकारी समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराये हैं और कौन पदाधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि खानापूर्ति कर रहे हैं. वैसे लोगों की सूची तैयार कर रिपोर्ट भेजें, ताकि कार्रवाई की जा सके. वहीं, जिला निबंधन केंद्र के निरीक्षण के क्रम में डीएम ने डीएफओ से अनुरोध किया कि खाली पड़े परिसर में फूल पौधा लगाएं. ताकि, देखने में साफ व सुंदर लगे.
इसके अलावे डीएम ने सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी व केंद्र के नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर होनेवाले सभी कार्यो से संबंधित बैनर, होर्डिंग, पोस्टर जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर लगाएं. डीएम ने यहां पहुंचनेवाले आवेदकों की सहायता के लिए सभी तरह की सूचनाएं स्पष्ट शब्दों में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया, वहीं रोड के दोनों ओर स्वागत से संबंधित बोर्ड लगाने का निर्देश नोडल पदाधिकारी व जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को दी. डीएम ने एनडीसी को निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर सभी तरह के मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराएं, वहीं पेयजल की व्यवस्था यथाशीघ्र सुनिश्चित करें. डीएम ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि निबंधन केंद्र के पास वाटर, एटीएम लगाये जायेंगे, जैसे बड़े शहरों में दूध एटीएम लगाये गये है, उसी तरह यहां पर वाटर एटीएम के माध्यम से पानी मिलेगा. जो जिले में पहला वाटर एटीएम होगा. निरीक्षण के क्रम में डीपीओ कुमार पंकज मौजूद थे.
जिला शिकायत निवारण केंद्र के निरीक्षण के क्रम में डीएम ने यह भी पाया कि कुछ मामले ऐसे पहुंच रहे हैं, जिसे शिकायत करने के बाद आवेदक अपना शिकायत को वापस ले रहे हैं. जैसे में एक व्यक्ति ने शिकायत किया था कि दो महीने से राशन नहीं मिल रहा है, जब मामला जांच के लिए पहुंचा, तो उसे संबंधित डीलर द्वारा राशन दे दिया गया. इसके बाद आवेदक अपना शिकायत वापस ले लिया. इस पर डीएम ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे आवेदकों की एक सूची तैयार करें. सिस्टम में क्या गड़बड़ी है, इस पर भी ध्यान रखें. इसकी जांच संबंधित एमओ व एसडीओ से करायी जा सके, ताकि गड़बड़ी को जड़ से समाप्त की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >