युवा महोत्सव के लिए रवाना हुए कलाकार

औरंगाबाद नगर. जिले के विभिन्न सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों की एक टीम राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हुई. जिसे कार्यक्रम समन्वयक डॉ निरंजय कुमार ने टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. डाॅ निरंजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के चयनित कलाकारों को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव […]

औरंगाबाद नगर. जिले के विभिन्न सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों की एक टीम राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हुई. जिसे कार्यक्रम समन्वयक डॉ निरंजय कुमार ने टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. डाॅ निरंजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के चयनित कलाकारों को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए रवाना किया गया है.
जिसमें शहर के दानिका सांस्कृतिक संस्थान व कपिलदेव संगीत महाविद्यालय के कलाकार शामिल हैं. यहां के कलाकार कई विद्याओं में चयनित होते आये हैं, इस बार भी उम्मीद है जिले का नाम रोशन करेंगे. इस मौके पर चंदन कुमार, मो इकबाल, डॉ रवींद्र, संजय, श्वेता, राशीला, सौम्या, सनोज सागर, आशुतोष, सन्याल आदि रवाना हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >