आंजन की टीम ने सहियार को हराया

मदनपुर : मदनपुर का अतिनक्सलग्रस्त क्षेत्र के सहियार गांव में प्रशासन की मौजूदगी ने गांववालों को सुखद अहसास कराया. गांववालों के साथ क्रिकेट खेलते अधिकारियों को देख कर बच्चों ने जम कर तालियां बजायीं. हाथों में बल्ला और गांवों में दलित, पिछड़ा और अंतिम पायदान में खड़े बच्चों ले बीच जिलाधिकारी कंवल तनुज के नेतृत्व […]

मदनपुर : मदनपुर का अतिनक्सलग्रस्त क्षेत्र के सहियार गांव में प्रशासन की मौजूदगी ने गांववालों को सुखद अहसास कराया. गांववालों के साथ क्रिकेट खेलते अधिकारियों को देख कर बच्चों ने जम कर तालियां बजायीं. हाथों में बल्ला और गांवों में दलित, पिछड़ा और अंतिम पायदान में खड़े बच्चों ले बीच जिलाधिकारी कंवल तनुज के नेतृत्व में एएसपी अभियान राजेश भारती, एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी कुमार पंकज आज अपने अलग अंदाज में दिखे और इसका गवाह बने लगभग चार हजार ग्रामीण, जिन्होंने अधिकारियों और बच्चों के खेल को देखा. सहियार के खेल मैदान में ग्रामीणों के बीच जिलाधिकारी कंवल तनुज का एक नया ही रूप दिखा, जो एक ग्रामीण खिलाड़ी की तरह शॉट लगाते नजर आये.

अवसर था सरकार आपके द्वार के तहत ग्रामीणों के बीच क्रिकेट का आयोजन. इस आयोजन ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र की दिशा ही बदल दी, जहां कभी गोलियों की तड़तड़ाहट हुआ करती थी, वहां आज बच्चों की तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी.

बच्चे भी इस अवसर को अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहते थे, क्योंकि इस खेल मैदान में जिले के वरीय अधिकारी बच्चे बन कर खेल रहे थे और पूरे मस्ती के मूड में नजर आये. एक ओर जहां एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद और जिला योजना पदाधिकारी कुमार पंकज की गेंदबाजी से सबको कायल बना दिया. वहीं दूसरी ओर एएसपी अभियान राजेश भारती ने विकेट कीपिंग से सबका मन मोह लिया. इस खेल में जिले के 43 वर्षों के इतिहास में एक न भूलने वाली एक यादगार आयोजन के रूप में जुड़ गया. खेल के माध्यम से जिलाधिकारी ने बच्चों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत किया और लक्ष्य का पीछा करने के प्रति आवश्यक गुण भरने की कोशिश की. इस कार्यक्रम में आंजन और सहियारी के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया.

सहियारी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 79 रन बनाये, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए आंजन की टीम ने मात्र 7 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया. मैच के बाद विजेता व उप विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान किया गया और बच्चों के बीच में अधिकारियों ने चॉकलेट वितरित की. आयोजन में ग्रामीणों व बच्चों के चेहरों पर खुशी व कुछ कर गुजरने की ललक दिखी. इस मौके पर बीडीओ अतुल प्रसाद, सीओ अजीत कुमार, एमो संतोष कुमार सिन्हा, पीओ शरदानंदन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, कौशल किशोर मेहता, पंचायत समिति सदस्य अभिषेक उर्फ पंडित यादव, मुकेश कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >