धुएं व उड़ती धूल के बीच कैसे हो सुबह की सैर?

औरंगाबाद सदर : सुबह दौड़ना या टहलना सबसे आसान और सबसे अच्छा व्यायाम माना गया है. वैसे भी बुजुर्गों का कहना है कि सुबह की सैर पूरे दिन के लिये वरदान के समान है. सुबह की सैर न सिर्फ आपको तरोताजा रखती है,बल्कि बहुत सी बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी देती है,पर आज कल […]

औरंगाबाद सदर : सुबह दौड़ना या टहलना सबसे आसान और सबसे अच्छा व्यायाम माना गया है. वैसे भी बुजुर्गों का कहना है कि सुबह की सैर पूरे दिन के लिये वरदान के समान है. सुबह की सैर न सिर्फ आपको तरोताजा रखती है,बल्कि बहुत सी बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी देती है,पर आज कल शहर के प्रदूषण भरे माहौल में शुद्ध ऑक्सीजन मिलना तो दूर लोगों को सड़क पर टहलना भी मुश्किल हो गया है. शहर की कुछ सेफ सड़कों पर धूल उड़ते रहते हैं,

तो कहीं कचरों के जलने पर उठने वाले जहरीले धुएं से स्वास्थ्य बिगड़ने की चिंता सताती रहती है. शहर से सटे फेसर जाने वाले रोड में कचरों से धुआं उठता रहता है और पुराने जीटी रोड पर सुबह तीन बजे से ही बसों का आवागमन शुरू हो जाता है, जिसके कारण लोगों को सुबह की सैर मुश्किलों से भर जाती है.ऐसे में लोगों को इन सड़कों को छोड़ शहर में कोई अच्छी जगह भी नहीं दिखती जहां शहर के लोग खुली अाबो हवा में सैर के साथ-साथ स्वच्छ ऑक्सीजन ले सकें. शहर का गांधी मैदान भी प्रदूषित रहता है.

क्लब रोड एरिया में उड़ती है धूल
सुबह सैर के लिये सुरक्षित सड़क क्लब रोड एरिया है. नावाडीह, क्लब रोड और श्रीकृष्णनगर के लोग इस रास्ते में सैर पर निकलते हैं, लेकिन धूल से परेशानी होती है.
गोपाल कृष्ण बिहारी सिन्हा,समाजसेवी
फार्म एरिया भी अनसेफ
फार्म एरिया जाने वाले पुराने जीटी रोड लोगों की पहली पसंद है,ज्यादातर लोग महाराणा प्रताप चौक की ओर निकलते हैं. सुबह बड़े वाहनों का प्रवेश भी बढ़ जाता है, कचरों से उठती बदबू सैर को प्रभावित करता है.
सुनील कुमार चौधरी,व्यवसायी
कचरों से उठते है जहरीले धुएं
नावाडीह ईदगाह के समीप डंप किये गये कचरे से अक्सर जहरीले धुएं उठते हैं. सुबह सैर पर निकलनेवालांें की सांस में यह धुआं घुलता है, तो उनकी सुबह की सैर बेकार हो जाती है.
किशोर कुमार,व्यवसायी
क्या कहते हैं चिकित्सक
धूल और मिट्टी के सूक्ष्म कण सांस के साथ फेफड़ों में पहुंच कर कई बीमारियां पैदा कर सकते हैं.मोटरवाहन से निकलने वाले नाइट्रोजन ऑक्साइड भी स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. यहां टहलना ठीक नहीं है.
डा.आसित कुमार,औरंगाबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >