गिरफ्तार आरोपितों के बारे में जानकारी देते पुलिस अफसर.
बारुण : पुलिस ने शनिवार को बरुआ पुल के समीप नूरगंज में स्थित मिनी शराब फैक्टरी का उद्भेदन करते किया़ इस बाबत कांड संख्या 187/ 16 मे शिकायत दर्ज है. गौरतलब है कि राज्य मे पूर्ण रूप से शराबबंदी व प्रशासन के कड़े रवैये के बावजूद शराब धंधेबाज शराब क्रय विक्रय एवं शराब बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के समीप नूरगंज टोला में अवैध रूप से चल रही शराब बनाने की फैक्टरी को ध्वस्त कर आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया है.
थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शनिवार के सुबह में फैक्टरी को तोड़ कर शराब बनाने वाला उपकरण जब्त करते हुए मकान मालिक सहित तीन लोग को गिरफ्तार किया गया. इनमें विनोद कुमार निवासी बारुणगंज ,उदय कुमार निवासी सुभाष नगर डेहरी और गुड्डू कुमार निवासी बारह पत्थर डेहरी रोहतास है.
धंधेबाजों ने बताया कि अगर वो शराब बनाते तो जो झारखंड से 22 रुपये 200 एमएल के प्रति पाउच जो शराब बेचने के लिए लाते हैं उन्हें वे दस रुपये में ही शराब का पाउच देते व बड़े पैमाने पर बारुण से ही शराब का आयात निर्यात होता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी में शराब बनाने वाले 21 उपकरण जब्त किये गये. मुख्य रूप से झारखंड उत्पाद का प्रति चिन्ह स्टीकर, 60 लीटर कच्चा स्प्रिट , पंचिंग मशीन, परखनली, कैमिकल, शराब जांच करने का यंत्र व अन्य है.
