नक्सलियों से निबटना नये एसपी के लिए चुनौती

औरंगाबाद शहर : जिले के नये एसपी सत्य प्रकाश के लिए नक्सलियों से निबटना बड़ी चुनौती होगी. खासकर, तब जबकि हाल में औरंगाबाद के तत्कालीन एसपी बाबू राम के नेतृत्व में एक अभियान के दौरान दस कोबरा जवान शहीद हो गये थे. पटना पश्चिमी के सीटी एसपी व 2011 बैच के आइपीएस अधिकारी सत्यप्रकाश औरंगाबाद […]

औरंगाबाद शहर : जिले के नये एसपी सत्य प्रकाश के लिए नक्सलियों से निबटना बड़ी चुनौती होगी. खासकर, तब जबकि हाल में औरंगाबाद के तत्कालीन एसपी बाबू राम के नेतृत्व में एक अभियान के दौरान दस कोबरा जवान शहीद हो गये थे.
पटना पश्चिमी के सीटी एसपी व 2011 बैच के आइपीएस अधिकारी सत्यप्रकाश औरंगाबाद के नये एसपी बनाये गये है. वे बाबू राम की जगह लेंगे. ‘प्रभात खबर’ से बातचीत में सत्य प्रकाश ने कहा कि नक्सल समस्या की चुनौती को लेकर वे पूरी तरह गंभीर हैं. नक्सलियों व अपराधियों पर सरकार का रूख साफ है, इनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. कहा कि नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए भी प्रयास होगा. एसपी बाबूराम को स्थानांतरित पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >