''केंद्र में पूंजीपतियों की सरकार''

रेल किराया बढ़ाये जाने की कांग्रेस ने की आलोचना ओबरा : ओबरा प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष सुदर्शन सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में खरांटी स्थित आवास परिसर में केंद्र सरकार द्वारा रेल यात्री किराये में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर बैठक आयोजित की गयी. प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन सिंह चंद्रवंशी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु की कड़ी आलोचना […]

रेल किराया बढ़ाये जाने की कांग्रेस ने की आलोचना
ओबरा : ओबरा प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष सुदर्शन सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में खरांटी स्थित आवास परिसर में केंद्र सरकार द्वारा रेल यात्री किराये में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर बैठक आयोजित की गयी.
प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन सिंह चंद्रवंशी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि रेल में यात्रा करने वाले निम्न वर्गीय तथा मध्यम वर्गीय लोगों पर मंत्रालय ने किराया बम फोड़ने का काम किया है. जब से केंद्र में मोदी की सरकार आयी है तब से मजदूरों तथा किसानों की स्थिति और भयावह हो गयी है. किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं और महंगाई की मार से मजदूरों की थाली में दाल भी नसीब नहीं हो पा रही है. बड़े-बड़े उद्योगपतियों का हजारों करोड़ माफ किया जा रहा है. विजय माल्या जैसे लोग सरकारी धन को गबन कर विदेश भाग चुके हैं. मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गयी है. इस मौके पर इरफान उल हक, दुखी राम, रामनरेश पांडेय,धनंजय यादव, विजेंद्र पासवान समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >