नवीनगर : नवीनगर मारवाड़ी धर्मशाला में बुधवार को जदयू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुरेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से मांडर ग्राम निवासी कमलेश कुमार सिंह को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया.
इस दौरान विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला निर्वाची पदाधिकारी प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, जिला जदयू अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.
विधायक ने कहा कि पार्टी के प्रति हमारे सभी कार्यकर्ता पूरी तरह सजग हैं और समाज के विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित भी.
यही कारण है कि पिछले कई वर्षों से संगठन को मजबूती प्रदान करने में जुटे रहने वाले कमलेश कुमार सिंह को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया है. नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन तथा कार्यकर्ताओं के प्रति पूरी तरह समर्पित हो उनके उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया.
पूर्व अध्यक्ष लालमणी सिंह ने अपना कार्यभार सौंपते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा सभी कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिला कर साथ चलने की कामना की. इस दौरान बारुण प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव, नगर अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सूर्यवंश सिंह, विंदेश्वर सिंह, अशोक मेहता, रंजीत सिंह, उपेंद्र सिंह, विनोद सिंह, अजय सिंह, श्रीकांत तिवारी, ललन पासवान आिद मौजूद थे.
